पटनावासियों को बड़ी सौगात: 2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी मेट्रो, CM सम्राट चौधरी करेंगे लोकार्पण

पटना: राजधानी पटना के लोगों को 2 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पटना मेट्रो का विस्तार अब मलाहीपकड़ी स्टेशन तक हो जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 जुलाई को विस्तारित मेट्रो सेवा का लोकार्पण करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई।

2 जुलाई को होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी चरणों का काम तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

मलाहीपकड़ी तक बढ़ेगा मेट्रो का दायरा

फिलहाल पटना मेट्रो की सेवा प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन तक संचालित हो रही है। अब इसे मलाहीपकड़ी स्टेशन तक विस्तारित किया जा रहा है, जिससे पूर्वी पटना के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मेट्रो विस्तार के बाद मलाहीपकड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की यात्रा अधिक आसान होगी। इसके साथ ही राजधानी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने और ट्रैफिक जाम की समस्या में भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाने का निर्देश

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक जाम के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाना जरूरी है।

खेमनीचक स्टेशन पर अभी फैसला नहीं

भूतनाथ और मलाहीपकड़ी के बीच स्थित खेमनीचक इंटरचेंज स्टेशन पर मेट्रो ट्रेनों का ठहराव होगा या नहीं, इस पर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

दो कॉरिडोर पर चल रहा निर्माण कार्य

पटना मेट्रो परियोजना के तहत रेड लाइन कॉरिडोर में दानापुर से खेमनीचक तक लगभग 17 किलोमीटर तथा ब्लू लाइन कॉरिडोर में पटना जंक्शन से न्यू आईएसबीटी तक लगभग 14.45 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन विकसित की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में खेत से मोटर चोरी, किसान का आरोप— थाना सिर्फ 2 किलोमीटर दूर, फिर भी 3 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन का शुभारंभ, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

    Share Add as a preferred…