
पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष Rabri Devi ने सरकार के निर्देश के बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवास से निजी सामान हटाने का काम तेज़ी से जारी है और कई सामानों को नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर भेजा जा रहा है।
सरकारी आदेश के बाद शुरू हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में बंगला खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवास परिसर में सामान की पैकिंग, लोडिंग और शिफ्टिंग का कार्य लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में शेष सामान भी नए आवासों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
15 दिनों का मिला था अंतिम अल्टीमेटम
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों का समय दिया था। यह बंगला अब बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री Nand Kishore Ram को आवंटित किया जा चुका है।
स्वास्थ्य कारणों से मांगी थी मोहलत
राबड़ी देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कुछ अतिरिक्त समय देने की मांग की थी। हालांकि सरकारी प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद अब आवास खाली करने का काम शुरू हो गया है।
नया आवास हुआ आवंटित
बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस बंगले को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा और विवाद बना हुआ था, जिस पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है।
बंगला खाली करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 10 सर्कुलर रोड का लंबा राजनीतिक अध्याय समाप्ति की ओर बढ़ गया है।


