भागलपुर जिलाधिकारी ने बिजली को लेकर की ऑनलाइन मीटिंग, 4 घंटे में बिजली चालू करने का दिया गया अल्टीमेटम

भागलपुर, 27 मई 2026 :- 25 मई के देर रात्रि में आए चक्रवात तथा पुनः 26 मई के रात्रि में आई तेज बारिश और आंधी में बाधित हुए बिजली को लेकर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता,भागलपुर के तीनों डिवीजन के कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, नगर आयुक्त भागलपुर नगर निगम, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की।

बैठक में उन्होंने बारी-बारी से भागलपुर कहलगांव एवं नवगछिया के कार्यपालक अभियंता विद्युत से बिजली की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

बताया गया कि अलीगंज फीडर में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। सबौर के लोदीपुर में भी तीन पोल और गाड़ना बाकी है, नाथनगर क्षेत्र में बिजली के तार पर ताड़ के पेड़ गिर गया है, जिसे रिस्टोर किया जा रहा है। नवगछिया के शहरी क्षेत्र में बिजली चालू है। गोपालपुर के कुछ इलाके तथा बिहपुर खरीक में फीडर में तथा बिजली के पोल की समस्या है।

मुंगेर और कटिहार से भी टीम आ रही है। मिर्जान हाट में भी युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। बीजीपी वन फिडर का कंडक्टर गिर गया है, जो 2 घंटे में ठीक हो जाएगा।

बैठक में बताया गया कि कल देर रात्रि तक कई जगह बिजली रिस्टोर का काम पूरा कर दिया गया था। लेकिन पुनः कल रात्रि में तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। संबंधित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

जिलाधिकारी ने अल्टीमेटम देते हुए 4 घंटे के अंदर संपूर्ण भागलपुर में बिजली आपूर्ति सुचारु कर देने का निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया है।

उन्होंने कहा है कि अगर टीम बढ़ानी पड़े तो समीप के जिले से टीम मंगवाया जाए। लेकिन किसी भी हाल में दिन के 1.00 बजे तक सभी इलाकों में बिजली आ जानी चाहिए।

तत्काल संबंधित क्षेत्र में लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश नगर निगम एचडी को दिए गए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बेगूसराय सड़क हादसे में 3 थानाध्यक्ष समेत 4 की मौत, प्रशिक्षण से लौटते वक्त उजड़ गए कई परिवार

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ‘बिना सड़क की पुलिया’ का खेल! चंवर और नदी क्षेत्र में लाखों खर्च कर बना दी गईं 4 पुलिया, उठे बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…