बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: दरभंगा के BDO के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा के केवटी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चन्द्रमोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की है। बुधवार सुबह से EOU की टीम उनके 6 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है।

प्रारंभिक जांच और सत्यापन में सामने आया है कि बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 81.03 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच एजेंसी के अनुसार इस अवैध संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 89 लाख 13 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

मामले में सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद विशेष न्यायालय निगरानी, मुजफ्फरपुर से सर्च वारंट प्राप्त कर कार्रवाई शुरू की गई।

ईओयू की टीम जिन प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, उनमें दरभंगा के बहादुरपुर स्थित आवास और व्यावसायिक भवन, मधुबनी के बाबूबरही स्थित पैतृक आवास एवं व्यावसायिक परिसर, तथा केवटी स्थित कार्यालय और सरकारी आवास शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेश संबंधी कागजात और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। कार्रवाई अभी जारी है और EOU को कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज: भागलपुर शहर से होकर नहीं गुजरेंगे कांवरिया, मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सरकारी शिक्षकों पर सख्ती, कोचिंग और निजी ट्यूशन में पढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से लगा प्रतिबंध

    Share Add as a preferred…