पेट्रोल-डीजल कीमतों में फिर बढ़ोतरी, राहुल गांधी बोले- ‘किस्तों में जनता की जेब काट रही सरकार’

देश में सोमवार (25 मई) को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किस्तों में ईंधन के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर चुपचाप बोझ डाल रही है।

चुनाव खत्म होते ही बढ़े दाम: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी चरणबद्ध तरीके से की जा रही है ताकि जनता का विरोध कम हो सके।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि वह महीनों से आर्थिक संकट की आशंका जता रहे थे, लेकिन सरकार चुनाव में व्यस्त रही और चुनाव खत्म होते ही ईंधन महंगा कर दिया गया।

खरगे ने कहा- ‘लूट का सिलसिला जारी’

Mallikarjun Kharge ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “लूट का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा कि 10 दिनों में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा बोझ है। खरगे ने दावा किया कि 2004 से 2014 के दौरान कच्चे तेल की कीमतें अधिक होने के बावजूद यूपीए सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखा था, जबकि मौजूदा सरकार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले दो हफ्तों में चार बार बढ़े दाम

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बढ़ोतरी है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपये बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया।

इससे पहले:

  • 15 मई को 3 रुपये की बढ़ोतरी
  • 19 मई को 90 पैसे की बढ़ोतरी
  • 23 मई को 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी।

कुल मिलाकर पिछले दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 5 जून 2026 का दिन किस राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…