इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, मंदिर में शादी और फिर दहेज की मांग; युवती ने दर्ज कराया मामला

झारखंड के सतगावां थाना क्षेत्र से शादी का झांसा देकर शोषण और दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पचौड़ी गांव की रहने वाली 19 वर्षीय काजल कुमारी ने ईटाय निवासी रौशन कुमार समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि पहले शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया और बाद में शादी के तुरंत बाद दहेज की मांग शुरू कर दी गई।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी बातचीत

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रौशन कुमार अपनी बुआ के घर पचौड़ी गांव आया-जाया करता था। इसी दौरान करीब पांच महीने पहले दोनों की बातचीत Instagram पर शुरू हुई।

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि रौशन ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

गांव वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

काजल कुमारी के अनुसार, जब भी वह शादी की बात करती थी, रौशन उसे भरोसा देता था। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार धमकी देकर उसका शोषण किया गया।

मामला तब सामने आया जब 21 मई की रात करीब 11 बजे रौशन युवती से मिलने उसके घर पहुंचा। उसी दौरान परिजनों और गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

गांव वालों के दबाव में मंदिर में हुई शादी

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पंचायत जैसी स्थिति बनी। गांव वालों के दबाव में रौशन ने युवती से शादी करने की सहमति दे दी। इसके बाद 22 मई को घोड़सीमर मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

परिवार और ग्रामीणों को लगा कि अब मामला शांत हो जाएगा, लेकिन शादी के कुछ ही घंटे बाद विवाद शुरू हो गया।

शादी के दो घंटे बाद मांगे 10 लाख और बाइक

युवती का आरोप है कि शादी के करीब दो घंटे बाद ही रौशन की मां निर्मला देवी, मौसी नीतू देवी, मामा पिंटू सिंह, फूफा और अन्य रिश्तेदार उसके घर पहुंचे और दहेज में 10 लाख रुपये नकद तथा एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।

पीड़िता के अनुसार, दहेज नहीं मिलने पर उसे घर में प्रवेश नहीं करने देने और रिश्ता तोड़ने की धमकी दी गई।

अगले दिन फरार हुआ पति

काजल कुमारी ने आरोप लगाया कि रौशन के पिता सुधीर सिंह और भाई राहुल कुमार ने भी फोन कर दहेज की रकम जल्द देने का दबाव बनाया।

युवती के मुताबिक, शादी के अगले ही दिन यानी 23 मई की सुबह रौशन घर से शौच जाने की बात कहकर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। बाद में उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद युवती और उसके परिवार ने सतगावां थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने रौशन कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी Bablu Singh ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता के लापता होने का मामला, पति ने किरायेदार पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 95 वर्षीय राधा देवी की हिम्मत से बचीं कई जानें, धुआं देखते ही स्टाफ को दी सूचना

    Share Add as a preferred…