बिहार में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 50 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

वैशाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 500.4 ग्राम हेरोइन (स्मैक) और 65,200 रुपये नकद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई Vikram Sihag के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना पुलिस को 24 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि विक्रम कुमार अपने दो साथियों के साथ अपने जीजा शंकर राय के घर हेरोइन लेकर आया है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी विशेष टीम

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, लालगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहलोलपुर स्थित शंकर राय के घर पर छापेमारी की।

घर से बरामद हुई 500 ग्राम से अधिक हेरोइन

तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से 500.4 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसे वाणिज्यिक मात्रा माना जाता है। इसके अलावा 65,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। मौके से शंकर राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साले विक्रम कुमार और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करता था और मुनाफे का बंटवारा आपस में किया जाता था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख बताई जा रही कीमत

पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने इस बड़ी खेप को तस्करी से पहले ही जब्त कर लिया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में भगवानपुर थाना में कांड संख्या 196/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं पुलिस फरार चल रहे विक्रम कुमार और उसके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…