पटना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026, 39 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

बिहार की राजधानी पटना में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई थी। शहर के 79 परीक्षा केंद्रों पर 39 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

अभ्यर्थियों ने बताया पेपर का स्तर

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। बांका से परीक्षा देने आई एक परीक्षार्थी ने बताया कि प्रश्न थोड़े क्रिटिकल थे, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही। उन्होंने कहा कि तैयारी के अनुसार प्रश्न पूछे गए थे और पेपर संतुलित था।

वहीं मुजफ्फरपुर से आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि प्रश्नों का स्तर मॉडरेट था और लगभग सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे। इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, विज्ञान और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न परीक्षा में शामिल थे।

सभी विषयों से पूछे गए सवाल

मधुबनी से पहुंचे एक अन्य परीक्षार्थी ने कहा कि प्रश्न अच्छे स्तर के थे और परीक्षा संतुलित एवं प्रतिस्पर्धात्मक रही। उन्होंने कहा कि गंभीर तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को इसका फायदा मिलेगा।

अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा में इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्नों का अच्छा मिश्रण देखने को मिला।

परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

कदाचारमुक्त रही परीक्षा

परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।

जिला प्रशासन ने दावा किया कि पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।

  • ये भी पढ़े..

    लालू यादव और ‘खैनी की राजनीति’: एक चुटकी से जुड़ते रिश्ते, लेकिन सेहत का सच भी जरूरी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर का रामासी बना देश का पहला ‘सिंदूर ग्राम’, बिहार कृषि विश्वविद्यालय की अनोखी पहल से महिलाओं की बढ़ेगी आय

    Share Add as a preferred…