गया में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट का आरोप

बिहार के Gaya जिले के मोहनपुर प्रखंड में ज्योति मांझी के काफिले पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। विधायक ने आरोप लगाया है कि उनके काफिले को रास्ते में रोककर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया।

घटना रविवार की बताई जा रही है, जब विधायक ज्योति देवी मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बुमुआर स्थित गंभीरा गांव में आयोजित अदरकी समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। विधायक के अनुसार, बिंदा तक पुलिसकर्मी उनके काफिले के साथ थे, लेकिन नदी पार कर जैसे ही काफिला गंभीरा की ओर बढ़ा, सामने से आ रही एक सवारी गाड़ी ने रास्ता रोक दिया।

विधायक का आरोप है कि वाहन चालक ने जानबूझकर सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। जब उनके अंगरक्षक गाड़ी हटाने का अनुरोध करने पहुंचे, तब वाहन में सवार 15 से 20 लोग उनसे उलझ पड़े और हाथापाई शुरू कर दी।

ज्योति देवी ने आरोप लगाया कि उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज भी की गई। उन्होंने कहा कि लोग उनकी स्कॉर्पियो के शीशों पर भी हाथ मार रहे थे, जिससे वह काफी देर तक खुद को असुरक्षित महसूस करती रहीं और गाड़ी से बाहर नहीं निकलीं।

स्थिति बिगड़ने पर विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों को फोन कर मदद मांगी। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद विधायक, उनके बॉडीगार्ड और समर्थकों को सुरक्षित वहां से निकाला गया।

इस मामले में मोहनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में पलटु यादव, सुनील यादव, दीपक यादव, सीता यादव, कारू मालाकार, राहुल मालाकार और विक्रम ठाकुर समेत सात लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

वहीं Amit Jaiswal ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बेगूसराय हादसे पर सम्राट चौधरी भावुक! बोले- बिहार पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति, सरकार हर कदम पर परिजनों के साथ

    Share Add as a preferred…

    बिहार पंचायत चुनाव 2026 में ऐतिहासिक बदलाव! पहली बार सभी पदों पर EVM से होगा मतदान, 21 जून के बाद कभी भी हो सकता है चुनाव का ऐलान

    Share Add as a preferred…