CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी, परीक्षा शहर चयन का विकल्प खत्म

Central Board of Secondary Education ने CTET September 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा शहर चयन को लेकर है। अब अभ्यर्थी अपनी पसंद का परीक्षा शहर नहीं चुन सकेंगे। परीक्षा केंद्रों का आवंटन पूरी तरह रैंडम आधार पर किया जाएगा।

CTET सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइटों CTET Official Website और CBSE Official Website के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जून 2026
  • करेक्शन विंडो: 15 जून से 18 जून 2026
  • एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से दो दिन पहले
  • परीक्षा तिथि: 06 सितंबर 2026 (रविवार)
  • संभावित अतिरिक्त परीक्षा तिथि: 05 सितंबर 2026
  • संभावित परिणाम: अक्टूबर 2026 के अंत तक

परीक्षा शहर चयन में बड़ा बदलाव

सीबीएसई ने साफ किया है कि इस बार उम्मीदवार परीक्षा शहर नहीं चुन पाएंगे। परीक्षा केंद्रों का आवंटन सिस्टम के जरिए स्वतः किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार इस फैसले का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और कुछ केंद्रों पर अत्यधिक दबाव कम करना है।

CTET क्यों है जरूरी?

CTET देशभर में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य पात्रता परीक्षा मानी जाती है। यह परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षकों की योग्यता निर्धारित करती है।

पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए योग्यता

  • 50% अंकों के साथ 12वीं और 2 वर्षीय D.El.Ed
  • या 50% अंकों के साथ 12वीं और 4 वर्षीय B.El.Ed
  • या 12वीं और स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा

पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए योग्यता

  • स्नातक और D.El.Ed
  • या 50% अंकों के साथ स्नातक और B.Ed
  • या 12वीं के बाद 4 वर्षीय B.El.Ed / B.A.Ed / B.Sc.Ed

सेवारत शिक्षकों पर भी असर

हालिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा का महत्व और बढ़ गया है। अब बिना TET पास किए लंबे समय तक सेवा में बने रहना मुश्किल हो सकता है। इस फैसले का असर देशभर के लाखों शिक्षकों और अभ्यर्थियों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें और केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही अपडेट प्राप्त करें।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…