पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

पटना में शुक्रवार को BPSC TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों के घायल होने की सूचना है, वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हजारों की संख्या में अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शन उग्र होने पर कुछ अभ्यर्थियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

घटना जेपी गोलंबर के पास हुई, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता दिलीप की गिरफ्तारी की भी खबर सामने आई है।

इधर, बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के लिए यह मामला बड़ी चुनौती माना जा रहा है। उन्होंने गुरुवार को ही मंत्री पद की शपथ ली है। अभ्यर्थियों का कहना है कि BPSC TRE-4 के तहत करीब 46,595 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और छात्र नेताओं का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। छात्र नेता दिलीप ने कहा कि 16 अप्रैल को BPSC परीक्षा नियंत्रक द्वारा एक पॉडकास्ट में जल्द विज्ञापन जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द से जल्द TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    20 साल बाद खाली हुआ 10 सर्कुलर रोड: राबड़ी देवी ने छोड़ा सरकारी बंगला, अब कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में रहेंगी

    Share Add as a preferred…

    अश्लील वीडियो कांड में बड़ा अपडेट: पुलिस दबिश के बाद रेहान खलीफा ने पटना में किया सरेंडर, स्पीडी ट्रायल की तैयारी

    Share Add as a preferred…