IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया की Playing 11, रोहित शर्मा ने चली तगड़ी चाल

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारत पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगा। आज के मुकाबले को अपने नाम कर भारत को सेमीफाइनल की टिकट मिल जाएगी। वहीं, इंग्लैंड अगर आज का मैच हारता है, तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की जो भी थोड़ी-बहुत उम्मीद बची है, वह भी खत्म हो जाएगी। हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण आज भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके हैं। ऐसे में भारत में आज भी उनकी कमी खलने वाली है। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।

भारतीय टीम की Playing 11:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड टीम की Playing 11:- जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड

  • Related Posts

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *