वर्ल्ड कप: शुभमन गिल के बाद भारत को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली शून्य पर लौटे पवेलियन

लखनऊ के अटल बिहारी मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में पांच मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने पिछले बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी, लेकिन पिछले बार के प्रदर्शन को टीम दोहरा नहीं पाई है। मौजूदा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

विराट कोहली पवेलियन लौटे

शुभमन गिल के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। वह 9 गेंदों में खाता तक नहीं खोल पाए। भारत ने 7 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।

भारत को लगा तगड़ा झटका

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत में ही तगड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल 13 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मोकामा में रिश्वत लेते थानाध्यक्ष गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने थाना परिसर में की कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    एम्बुलेंस में मरीज नहीं, शराब की खेप! सीतामढ़ी में पुलिस ने तस्करी का चौंकाने वाला तरीका पकड़ा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *