बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय नेताओं से की अहम मुलाकात

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने रक्षा मंत्री के समृद्ध अनुभव और मार्गदर्शन के साथ “विकसित बिहार” के विजन को लेकर चर्चा की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, बेहतर कनेक्टिविटी और बिहार के समग्र विकास को गति देने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्री के मार्गदर्शन से राज्य में नई संभावनाओं को बल मिलेगा।

इधर, बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रियों की संभावित सूची लेकर दिल्ली पहुंचे हैं, जहां अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक सप्ताह के भीतर बिहार कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई हो : अश्विनी चौबे

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 57वां जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक

    Share Add as a preferred…