जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज अस्पताल ने मनाया 53वां स्थापना दिवस

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज अस्पताल का आज तिरपनवां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग के साथ हुई, गौरतलब हो की यह जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय 28 अक्टूबर 1970 ईस्वी में इसकी शुरुआत हुई थी, पहले यहां 50 सीटों पर डॉक्टर व प्रोफेसर की पढ़ाई की जाती थी उसके बाद इसके सीट को बढ़ाकर 100 कर दिया गया और अभी 120 सीटों पर हर वर्ष कुशल डॉक्टर निकलते हैं और वह पूरे देश में अपनी सेवा देते हैं।

साथ ही पहले यहां अंडर ग्रेजुएट पढ़ाई कराई जाती थी लेकिन अब पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई हो रही है आज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के 53 वे स्थापना दिवस पर यहां के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सबों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकल गई।

वही कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार भगत ने बताया यहां से अभी तक 2500 डॉक्टर अपनी पढ़ाई करके निकले हैं और पूरी दुनिया में परचम लहरा रहे हैं सभी पूर्ववर्ती छात्रों का दो और तीन दिसंबर को एक बैच मीटिंग रखा गया है।

वहीं मेडिकल ऑफिसर मेडिकल ऑफ गायनी डिपार्टमेंट की डॉक्टर सीमा सिंह ने बताया यह कॉलेज स्नेह स्नेह आगे बढ़ता चला जा रहा है पहले कई सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी लेकिन अब सारी सुविधाओं से लैस यह कॉलेज छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

  • Related Posts

    बिहार में बदलेगा मौसम: पटना से भागलपुर तक तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *