मुंगेर दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी का सख्त संदेश: लंबित फाइलों पर कार्रवाई तय, पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप

मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुंगेर जिले के तारापुर और असरगंज प्रखंड में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब फाइलों को लंबे समय तक लंबित रखने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई अधिकारी किसी फाइल को एक महीने से अधिक समय तक रोककर रखता है, तो उसके खिलाफ सीधे कार्रवाई तय है। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कई विकास योजनाओं की सौगात भी दी और कहा कि सरकार का लक्ष्य जनता तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाना है। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रदेश की हर पंचायत में महीने में दो दिन विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

तारापुर, जो मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र भी है, वहां पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे सम्राट चौधरी ने भावुक अंदाज में कहा कि इस क्षेत्र से उन्हें अपार स्नेह मिला है। उन्होंने इसे अपने लिए बड़ी जिम्मेदारी बताया।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने उन्हें बिहार के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राज्य को तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने ब्लॉक और अंचल स्तर पर कार्यप्रणाली को लेकर मिल रही शिकायतों का जिक्र करते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं इन स्तरों की मॉनिटरिंग करेगा, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

उन्होंने ‘सहयोग कार्यक्रम’ के तहत पंचायत स्तर पर नियमित कैंप लगाने की बात दोहराई और कहा कि इससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विकास के विजन पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में पहले से काफी काम हुआ है, लेकिन अब इसे और तेज गति से आगे बढ़ाने की जरूरत है।

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में संतोष डॉन के खिलाफ बड़ा एक्शन, STF-EOU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी में 2 करोड़ की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…