सीतामढ़ी में पानी के विवाद ने ली किशोरी की जान, दादा-चाची समेत कई पर हत्या का केस

बिहार के सीतामढ़ी जिले में गुस्से और पारिवारिक विवाद का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां पानी के मामूली विवाद में 16 वर्षीय किशोरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, इलाज के लिए मोतिहारी पहुंचे एक परिवार में सोमवार को यह घटना हुई, जब पारिवारिक कलह ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मृतका की पहचान समीना खातून के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को पानी गिरने को लेकर समीना और उसकी चाची के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। मामूली बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान समीना के दादा सुभान शाह भी बीच-बचाव के नाम पर शामिल हो गए और गुस्से में आकर लाठी-डंडों से अपनी ही पोती पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल समीना को परिजनों ने तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं।

घटना के बाद बरंगेनियां थाने में मृतका के परिजनों ने दादा सुभान शाह, चाची और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बरंगेनियां थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दिलीप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, जिसमें पानी का छोटा सा मुद्दा ट्रिगर बना। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


  • ये भी पढ़े..

    पाटलिपुत्र कांड के बाद रेलवे अलर्ट! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाई सिक्योरिटी, परीक्षार्थियों के लिए चलीं 2 स्पेशल ट्रेनें

    Share Add as a preferred…

    खान ग्लोबल स्टडीज पर पुलिस का नोटिस, जांच में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

    Share Add as a preferred…