पटना में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव, DM त्यागराजन एस.एम. का आदेश

बिहार में बढ़ती गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मौजूदा मौसम बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यह निर्देश जारी किया गया है।

नए आदेश के अनुसार, कक्षा 5 तक (प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की पढ़ाई अधिकतम सुबह 11:30 बजे तक ही होगी। वहीं, कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही चलते रहेंगे।

प्रशासन ने सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से नई समय-सारिणी लागू करने और आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से लागू होकर 25 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, नवादा और गया जिलों में लू का असर ज्यादा रहेगा। इन इलाकों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।


ये भी पढ़े..

पाटलिपुत्र कांड के बाद रेलवे अलर्ट! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाई सिक्योरिटी, परीक्षार्थियों के लिए चलीं 2 स्पेशल ट्रेनें

Share Add as a preferred…

खान ग्लोबल स्टडीज पर पुलिस का नोटिस, जांच में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Share Add as a preferred…