जमालपुर-किऊल रेलखंड पर 26 अप्रैल को मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और कई प्रभावित

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत जमालपुर-किऊल रेलखंड पर 26 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक करीब 7 घंटे के लिए अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम मांझी ने बताया कि यह ब्लॉक अभयपुर और कजरा स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 26 और 27 को हटाकर वहां आरसीसी बॉक्स और स्लैब लगाने के लिए लिया जा रहा है। यह कार्य ट्रैक की सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए आवश्यक है।

इस मेगा ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ेगा। गया-जमालपुर, जमालपुर-सहरसा और जमालपुर-किऊल-जमालपुर जैसी कई महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया है। मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस को जमालपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि साहिबगंज-जमालपुर मेमू ट्रेन को भागलपुर तक ही सीमित रखा जाएगा। यात्रियों को बीच रास्ते में वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी इस ब्लॉक का असर पड़ेगा। अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस को करीब 1 घंटा 30 मिनट तक रोका जाएगा। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र मेल, गोड्डा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी, विक्रमशिला एक्सप्रेस और दुमका-पटना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के समय में 1 से 5 घंटे तक की देरी हो सकती है।

रेलवे के अनुसार ब्लॉक शुरू होने से पहले डाउन आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस और अप भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को पास कराया जाएगा। वहीं ब्लॉक समाप्त होने के बाद सबसे पहले पटना-दुमका एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल को चलाया जाएगा।

सीपीआरओ शिबराम मांझी ने कहा कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है और अस्थायी असुविधा के लिए रेलवे को खेद है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें और वैकल्पिक योजना बनाकर ही घर से निकलें।

ये भी पढ़े..

विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Share Add as a preferred…

खेलते समय मासूम पर कुत्ते का हमला, हाथ में कई जगह गहरे जख्म, अस्पताल में कराया गया इलाज

Share Add as a preferred…