भागलपुर में चंडी महायज्ञ पंडाल में भीषण आग, पूरा मंडप जलकर खाक

भागलपुर | 15 अप्रैल 2026 (ब्रेकिंग): भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वारसलीगंज में आयोजित चंडी महायज्ञ के दौरान बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरे यज्ञ मंडप को अपनी चपेट में ले लिया और पंडाल धू-धू कर जलने लगा।

बताया जा रहा है कि महायज्ञ का आज अंतिम दिन था और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोगों में भगदड़ मच गई।

हालांकि, स्थानीय लोगों और आयोजन समिति की तत्परता के कारण सभी श्रद्धालुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पूरा यज्ञ मंडप जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई हो : अश्विनी चौबे

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 57वां जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक

    Share Add as a preferred…