
Chennai Super Kings ने लगातार तीन हार के बाद शानदार वापसी करते हुए Kolkata Knight Riders को 32 रनों से हराकर टूर्नामेंट में दमदार कमबैक किया। इस मुकाबले में चेन्नई का पुराना आक्रामक अंदाज देखने को मिला।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही और कप्तान Ruturaj Gaikwad सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की। Sanju Samson ने 32 गेंदों में 48 रन की अहम पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन ठोककर रन गति तेज कर दी।
मिडिल ऑर्डर में Dewald Brevis ने 41 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। अंत में सरफराज खान और Shivam Dube के योगदान से चेन्नई ने 20 ओवर में 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही और फिन एलन जल्दी आउट हो गए। Sunil Narine ने 24 रन बनाए, लेकिन कप्तान Ajinkya Rahane की 22 गेंदों में 28 रन की धीमी पारी टीम पर भारी पड़ गई।
मिडिल ऑर्डर भी दबाव में नजर आया और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अंत में रोवमैन पॉवेल (31*) और रमनदीप सिंह (35) ने कोशिश की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और KKR 20 ओवर में 160/7 तक ही पहुंच पाई।
गेंदबाजी में चेन्नई के लिए Noor Ahmad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस हार से बड़ा झटका लगा है।


