अनंत सिंह की पहल पर महादंगल, 10 अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने बढ़ाई शान

मोकामा (बिहार): मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह द्वारा बिहार केसरी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनके पैतृक गांव नदवां में हुआ, जिसमें देश-विदेश के पहलवानों ने हिस्सा लेकर दर्शकों को घंटों तक रोमांचित किया।

10 अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने लिया हिस्सा

इस महादंगल में करीब 10 अंतरराष्ट्रीय पहलवान शामिल हुए, जबकि देशभर से 90 से 100 के बीच पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत आजमाई। कुल 101 पहलवानों के बीच मुकाबले हुए, जिनमें 51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।

मुकाबलों के दौरान दर्शकों को कई रोमांचक पल देखने को मिले। भारत के कलुआ पहलवान ने ईरान के पहलवान को पटखनी देकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, भारत के जॉन्टी गुर्जर और ईरान के पहलवान इरफान के बीच मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। जॉन्टी ने महज 2 मिनट में इरफान को हराकर जीत अपने नाम कर ली।

अखाड़े में मौजूद रहे अनंत सिंह

पूरे आयोजन के दौरान अनंत सिंह अखाड़े में कुर्सी लगाकर मुकाबलों का आनंद लेते नजर आए। उनके साथ उनके बेटे अभिनव भी मौजूद थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।

इस मौके पर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया।

7 दिन में तैयार हुआ पारंपरिक अखाड़ा

महादंगल के लिए पारंपरिक शैली में विशेष अखाड़ा तैयार किया गया। इसमें नदी से लाई गई लाल मिट्टी का इस्तेमाल किया गया। अखाड़े को मुलायम और सुरक्षित बनाने के लिए करीब 200 किलो हल्दी और 25 से 30 टीन सरसों के तेल का उपयोग किया गया।

अखाड़े को तैयार करने में लगभग 7 दिनों का समय लगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी सतह इस तरह बनाई गई कि पहलवानों को कम से कम चोट लगे। साथ ही, आयोजन स्थल पर रोशनी की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी।


  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! पटना में दोगुना हुआ सर्किल रेट, स्टांप शुल्क भी बढ़ा, आज से लागू नई दरें

    Share Add as a preferred…