आरा में भीषण आग से 3 गांवों के 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रनगर, बनाही और बनकट बधार इलाके में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग में तीन गांवों के करीब 200 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई एकड़ में फैली फसल इसकी चपेट में आ गई। किसानों ने महीनों की मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन कुछ ही देर में सब कुछ तबाह हो गया। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। फिलहाल दमकल कर्मी और प्रशासन की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है, ताकि यह और खेतों तक न फैल सके।

शाहपुर थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब गेहूं की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी। किसान अपनी फसल को लेकर उत्साहित थे, लेकिन अचानक लगी इस आग ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ये भी पढ़े..

बिहार में सैटलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला: जमीन बिक्री पर लगी रोक में मिलेगी राहत, जरूरतमंद किसानों की जमीन खरीदेगा आवास बोर्ड

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! पटना में दोगुना हुआ सर्किल रेट, स्टांप शुल्क भी बढ़ा, आज से लागू नई दरें

Share Add as a preferred…