साधारण परिवार की बेटी खुशी कुमारी ने 100 में 100 अंक लेकर बनाया रिकॉर्ड

सासाराम के दरीगांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय, सिकरिया की छात्रा खुशी कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में 8वां स्थान प्राप्त किया है। खुशी ने कुल 483 अंक हासिल कर रोहतास जिले का नाम रोशन किया है।

खुशी का परिवार साधारण और सीमित संसाधनों वाला है। उनके पिता चंद्रमा चंद्रवंशी साइकिल पर कपड़ा बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बावजूद इसके, खुशी ने गांव में रहकर ही अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

खास बात यह है कि खुशी ने घर में अपनी मां विजयंती देवी की सिलाई मशीन के टेबल को ही स्टडी टेबल बना लिया और उसी पर पढ़ाई की। उनकी मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने गणित और विज्ञान में 100 में 100 अंक हासिल किए।

खुशी की मां ने बताया कि परीक्षा से पहले उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन खुशी ने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई जारी रखी। इस उपलब्धि से पूरा परिवार और गांव गर्व महसूस कर रहा है।

खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई और शिक्षकों को दिया। उनके भविष्य का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर जिलाधिकारी बनना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    Share Add as a preferred…