ग्रामीण क्षेत्र के छात्र अंश राज ने मैट्रिक में राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया

पूर्णिया, रूपौली: पूर्णिया के रूपौली निवासी अंश राज ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में पूरे राज्य में चौथा स्थान हासिल कर जिले और राज्य का नाम रौशन किया है। अंश राज ने कुल 487 अंक प्राप्त कर 97.4% के साथ जिला में प्रथम स्थान भी हासिल किया।

अंश राज के परिवार में उनकी मां शिक्षिका हैं और पिता रेफरल अस्पताल रूपौली के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोहनपुर में एम्बुलेंस टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। अंश के परिवार और स्कूल में उनकी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

रूपौली प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय, बैरिया के छात्र अंश राज ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा 23 मार्च को फोन करके 26 मार्च को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। उन्होंने समय पर पटना स्थित कार्यालय पहुंचकर सभी विषयों के प्रश्नों का उत्तर दिया। अंश ने बताया कि अंग्रेजी में उन्हें थोड़ी कठिनाई हुई, जबकि साइंस और संस्कृत में उन्होंने अधिक अंक प्राप्त किए।

अंश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया और अपना लक्ष्य इंजीनियर बनने के रूप में बताया। उन्होंने स्कूल के साथ-साथ दिशा ऑनलाइन क्लासेज से भी तैयारी की।

पूरा रूपौली अंश राज की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    Share Add as a preferred…