पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर कैमूर में बड़ी कार्रवाई, नकली पैकेज्ड वाटर फैक्ट्री सील

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के सख्त रुख के बाद बिहार के कैमूर जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को भभुआ के दादरा रोड स्थित धीरज इंटरप्राइजेज पर पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ब्रांड की नकल का खुलासा

पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर कैमूर में बड़ी कार्रवाई, नकली पैकेज्ड वाटर फैक्ट्री सील

 

जांच में सामने आया कि इस यूनिट में मशहूर ब्रांड Clear की नकल कर ‘क्लियर प्लस कॉपर’ नाम से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री में ऐसे लेबल और पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो असली ब्रांड से काफी मिलते-जुलते थे और ग्राहकों को भ्रमित कर सकते थे।

लाखों का सामान जब्त, प्लांट सील

पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर कैमूर में बड़ी कार्रवाई, नकली पैकेज्ड वाटर फैक्ट्री सील

छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में तैयार पानी की बोतलें, नकली स्टिकर, रैपर और पैकेजिंग मशीनें बरामद की गईं। जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर फैक्ट्री को सील कर दिया।

कानूनी निगरानी में कार्रवाई

पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर कैमूर में बड़ी कार्रवाई, नकली पैकेज्ड वाटर फैक्ट्री सील

पूरी कार्रवाई न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारियों की निगरानी में की गई। इस दौरान अधिवक्ता राजन द्विवेदी और लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा मौजूद रहे। उनकी देखरेख में जब्त सामान की सूची तैयार की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

अधिकारियों के अनुसार, अब यह जांच की जा रही है कि नकली पैकेज्ड पानी की सप्लाई किन-किन जिलों और ग्रामीण इलाकों में की जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध रूप से पैकेज्ड पानी का कारोबार करने वालों में डर का माहौल है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 30 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का दावा! RJD सांसद सुधाकर सिंह ने 9 IAS अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    केंद्रीय मंत्री ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को घेरा, कहा- अवैध पिस्टल रखने वाले का क्यों हो रहा महिमामंडन?

    Share Add as a preferred…