पटना में बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के नए कार्यालय का शुभारंभ

पटना, 16 मार्च: बिहार में फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। अब निगम का नया कार्यालय पटना के फ्रेजर रोड स्थित के सांस्कृतिक परिसर में संचालित होगा। इस कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को निगम की महाप्रबंधक रूबी ने किया।

नए कार्यालय के शुरू होने के साथ ही निगम की सभी प्रशासनिक और फिल्म से जुड़ी गतिविधियां अब बिहार ललित कला अकादमी की इमारत के तीसरे तल पर स्थित इस कार्यालय से संचालित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार बढ़ती फिल्म गतिविधियों और फिल्म प्रोत्साहन से जुड़े कार्यों को देखते हुए नए और व्यवस्थित कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

उद्घाटन के मौके पर महाप्रबंधक रूबी ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा लागू की गई बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के बाद फिल्म निगम की जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में बेहतर ढंग से कामकाज संचालित करने और फिल्म निर्माताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नए कार्यालय की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म शूटिंग को लेकर फिल्म निर्माताओं के बीच लगातार रुचि बढ़ रही है। राज्य के ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर फिल्मों की शूटिंग होने से न केवल बिहार की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान देश-विदेश में मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय कलाकारों और तकनीकी कर्मियों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि बिहार में फिल्म निर्माण और फिल्म शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई स्तरों पर पहल की जा रही है। इसी कड़ी में देश के प्रतिष्ठित फिल्म शिक्षण संस्थानों जैसे और में अध्ययन कर रहे बिहार के 29 छात्र-छात्राओं को 19 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, ताकि राज्य के युवा फिल्म निर्माण और मीडिया क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है। निगम की ओर से 22 मार्च को में चर्चित फिल्म ‘नदिया के पार’ का विशेष प्रदर्शन प्रस्तावित है, जबकि 23 मार्च को परिसर में प्रसिद्ध फिल्म ‘तीसरी कसम’ दिखाई जाएगी। इन आयोजनों का उद्देश्य बिहार की फिल्म संस्कृति और सिनेमा के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान निगम के परामर्शी (फिल्म) अरविंद रंजन दास, परामर्शी (लेखा) बीडी मिश्रा, कुमार गौरव, लीला प्रसाद, अमित कुमार, रेखा, विवेक कुमार, रामू मंडल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए कार्यालय के माध्यम से बिहार में फिल्म निर्माण को नई गति मिलेगी और राज्य सिनेमा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

  • Related Posts

    राज्यसभा में ‘पंच’ के बाद NDA का प्रहार! मांझी बोले— “पैसे लेकर टिकट दोगे तो विधायक भागेंगे ही”; विजय सिन्हा का तंज— “राजद में बंधुआ मजदूर हैं विधायक”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे के ‘रियल हीरोज’ का होगा सम्मान! 100 रेलकर्मियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’; जानें कैसे चुने गए ये ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading