चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत, बंगाल में भाजपा की जीत तय: मंगल पाण्डेय

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने वहां दो चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है। पाण्डेय ने दावा किया कि इस बार राज्य की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

मंगल पाण्डेय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान टीएमसी के नेताओं द्वारा हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग इस बार निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में मजबूत स्थिति में है और पार्टी को पश्चिम बंगाल में जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…