भागलपुर के कचहरी चौक के पास मल्टीलेवल कार पार्किंग खुली

 

भागलपुर | कचहरी चौक के पास मल्टीलेवल पार्किंग को प्रशासन ने जनता के लिए खोल दिया है। लेकिन पार्किंग खुलने के बाद भी फुटपाथ पर ही लोग वाहन खड़े कर रहे हैं। कचहरी चौक के आसपास फुटपाथ पर वाहन खड़ा होने से जाम की स्थिति पैदा होती थी। जिस कारण जिला परिषद जाने वाली रोड पर होटल के सामने 53 कार व 40 मोटरसाइकिल के लिए पार्किंग का निर्माण कराया गया। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि अभी दुर्गा पूजा का समय है। कुछ रास्तों पर बैरियर लगाए गए हैं। सड़कों पर जाम न हो इसके लिए कई जगह अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Related Posts

भागलपुर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 176 बोतल अवैध शराब बरामद

भागलपुर — पूर्व रेलवे के…

Continue reading
भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *