धूरी यादव हत्याकांड में आरोपी शूटर गिरफ्तार

काली पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष धूरी यादव और नाथनगर के सिल्क व्यवसायी मो. अफजाल हत्याकांड में फरार दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बोलपुर से दबोचा। पकड़े गए शूटरों में तातारपुर का मो. आदिल और विश्वविद्यालय इलाके का मो. मिखाइल शामिल हैं। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हबीबपुर से रंजीत तांती और मोजाहिदपुर से मो. मेराज आलम को भी गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी अमित रंजन और डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिटी एसपी ने बताया कि भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पेशेवर शूटर हैं मो. आदिल और मिखाइल, कई मामलों में थे वांटेड

आदिल व मिखाइल पेशेवर शूटर हैं। दोनों सुपारी लेकर हत्या करते हैं। आदिल पर आरोप है कि उसने पैसे लेकर सितंबर 2022 में नाथनगर के सिल्क कारोबारी मो. अफजाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मिखाइल पर सुपारी लेकर 2019 में धूरी यादव की हत्या करने का आरोप है। धूरी यादव हत्याकांड के 17 आरोपियों में सिर्फ मिखाइल ही फरार चल रहा था। मो. आदिल पर हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और विस्फोटक मामले में तातारपुर, नाथनगर और ललमटिया थाने में केस दर्ज हैं। मिखाइल पर तातारपुर थाने में केस दर्ज है।

ये भी पढ़े..

बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *