UPSC CSE 2025: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, बताया सफलता का मंत्र

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

राजस्थान के रावतभाटा निवासी अनुज अग्निहोत्री की इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सफलता का मंत्र क्या बताया

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए अनुज अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि अपना मोटिवेशन बनाए रखें और लगातार मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलती है।

उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की तैयारी के दौरान उन्होंने कई अलग-अलग विषयों पर पहले से तैयारी की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इंटरव्यू में उनसे किसी गाने के बारे में पूछा जाता तो उन्होंने मुझको भी तो लिफ्ट करा दे गाना सोच रखा था।

इंटरव्यू में पूछे गए सवाल

डॉ. अनुज अग्निहोत्री का शैक्षणिक बैकग्राउंड मेडिकल साइंस से जुड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू के दौरान उनसे मेडिकल साइंस से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए।

इसके अलावा बोर्ड ने राजस्थान के इतिहास से जुड़े सवाल भी पूछे।

  • संत मीराबाई के गुरु कौन थे
  • राजस्थान के इतिहास को प्रसिद्ध करने वाले इतिहासकार के बारे में

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अनुज अग्निहोत्री को बधाई दी।

उन्होंने लिखा कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले राजस्थान के सपूत अनुज अग्निहोत्री को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुज की यह उपलब्धि राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। साथ ही परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा से राष्ट्र सेवा का संकल्प निभाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) शुरू, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय; सिमरिया-भागलपुर मरीन ड्राइव की घोषणा

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

    Share Add as a preferred…