
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में किसी भी टूर्नामेंट में खेलते समय बवाल न होना अब मुश्किल ही लगता है। हाल ही में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के ऑलराउंडर Shadab Khan ने नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद ऐसा बयान दे दिया, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नाराजगी बढ़ा दी। शादाब ने कहा कि “जो काम सीनियर खिलाड़ी नहीं कर पाए थे, वो हमने किया।” उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मच गया और पीसीबी ने उन्हें चेतावनी जारी कर दी है। अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है।
पीसीबी के अनुसार, शादाब ने अपनी लिमिट क्रॉस कर दी थी। बोर्ड ने टीम मैनेजर Naveed Cheema के जरिए नाराजगी जताई और शादाब को बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उनके ससुर Saklain Mushtaq समेत पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गज हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
शादाब का विवादित बयान दरअसल टीम इंडिया के खिलाफ हुई पिछली हार से जुड़ा था। रिकॉर्ड के अनुसार टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और इंडिया के मुकाबले 8-1 का स्कोर है और इस बार भी भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। भारत के खिलाफ मैच में शादाब का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा, लेकिन नामीबिया के खिलाफ अच्छा खेल दिखाने के बाद उन्होंने वह बयान दे दिया जो अब उनके लिए परेशानी बन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम उन्हें अगले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉप कर सकती है।


