
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन के शुरू होने में अभी समय तो है, लेकिन कई टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में Rajasthan Royals ने अपना ट्रैनिंग कैंप शुरू कर दिया है। 14 साल के स्टार बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi समेत कई खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस के दौरान ऐसा जोरदार पुल शॉट लगाया कि पानी की पाइपलाइन ही फट गई और पानी बहने लगा। राजस्थान रॉयल्स ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वैभव का यह प्रदर्शन उनके क्रिकेट कौशल और बल्लेबाजी की ताकत का शानदार उदाहरण है।
वैभव फिलहाल 10वीं कक्षा के सीबीएसई बोर्ड एग्जाम नहीं दे रहे हैं और अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित कर रहे हैं। उनके पिता Sanjeev Suryavanshi ने मीडिया को बताया कि इस साल वैभव बोर्ड परीक्षा नहीं देंगे और आईपीएल 2026 की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे।
वैभव सूर्यवंशी हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। फाइनल में उन्होंने 175 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब भी जीता। टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में कुल 439 रन बनाए और भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया।
आईपीएल 2025 में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था और 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, जिसमें उनका तूफानी स्ट्राइक रेट 206.56 था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों पर धमाकेदार शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।


