
पटना | बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शनिवार (7 फरवरी 2026) को एक बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में 1224 नवनियुक्त डॉक्टरों (विशेषज्ञ एवं सामान्य) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय भी मौजूद रहे।
CM का मंत्र: “उम्मीद है जिम्मेदारी निभाएंगे”
नियुक्ति पत्र बांटने के बाद मुख्यमंत्री ने नए डॉक्टरों को नसीहत भी दी।
- भरोसा: सीएम ने कहा- “उम्मीद है कि आप सब अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे।”
- मकसद: “हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आप लोग अच्छे से काम करें ताकि राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।”
मंच पर इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से कुछ डॉक्टरों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें शामिल हैं:
- अनुभव प्रकाश
- मृणाल कुमार
- रौशन कुमार
- नेहा कुमारी
- रविरंजन कुमार
- उत्कर्ष शर्मा
- आशीष रंजन
- आलोक रंजन
- अभिषेक कुमार
ये दिग्गज रहे मौजूद
कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर की। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सीएम के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. और एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।


