वेटनरी कॉलेज में CM का निरीक्षण: पशुपालन निदेशालय की नई बिल्डिंग देख खुश हुए नीतीश; बोले- चहारदीवारी ऊंची करो, यहां किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग

पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (7 फरवरी 2026) को पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज कैंपस में नवनिर्मित पशुपालन निदेशालय और राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। बिल्डिंग की भव्यता और व्यवस्था देखकर सीएम ने संतोष जताया।

CM का निर्देश: “बाउंड्री वॉल और ऊंची कराएं”

​निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भवन के हर हिस्से को बारीकी से देखा।

  • सुरक्षा: सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया- “इस परिसर की चहारदीवारी (Boundary Wall) को और ऊंचा कराएं।”
  • सफाई: उन्होंने कैंपस को पूरी तरह साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की भी हिदायत दी।

किसानों के लिए क्या है खास?

​सीएम ने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल का भी जायजा लिया।

  • ​उन्होंने कहा- “भवन अच्छा बना है। यहां बिहार के कोने-कोने से किसान आकर ट्रेनिंग ले सकेंगे, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। हमलोग कृषकों और पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रहे हैं।”

ये अधिकारी रहे मौजूद

​इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. और पशुपालन निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई हो : अश्विनी चौबे

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का 57वां जन्मदिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक

    Share Add as a preferred…