बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का हमला—सरकार की पहचान ‘झूठी वाहवाही और 100% लापरवाही’

बिहार विधानसभा के तीसरे दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अभिभाषण पर बोलते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार सरकार की आज दो ही पहचान बन गई है—“झूठी वाहवाही और 100 प्रतिशत लापरवाही।”

तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में कई राज्यपाल आए और चले गए, लेकिन अभिभाषण का स्वरूप नहीं बदला। वही पुरानी बातें बार-बार दोहराई जा रही हैं। उन्होंने कहा, “दो-चार नई बातों को छोड़ दें तो पूरा भाषण पिछले 11 सालों जैसा ही है। सरकार के अधिकारी जो लिखकर देते हैं, राज्यपाल वही पढ़ते हैं, जबकि बिहार की जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।”

‘लोक हारा, तंत्र जीता’

तेजस्वी ने हाल के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि बिहार में “लोक हारा और तंत्र की जीत हुई।” उन्होंने आरोप लगाया कि जनतंत्र को धनतंत्र और मशीन तंत्र में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-तैसे सरकार बनाई गई है और जनता की असली आवाज को दबा दिया गया।

विकास में सहयोग का भरोसा

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि पिछले 20 साल से बिहार में इन्हीं लोगों की सरकार है, लेकिन अगर बिहार के विकास की बात आएगी तो विपक्ष हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने सरकार से जमीनी हकीकत स्वीकार करने और सिर्फ कागजी दावों से बाहर निकलने की अपील की।


बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का हमला—सरकार की पहचान ‘झूठी वाहवाही और 100% लापरवाही’

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…