अश्लील गानों पर सख्त हुआ बिहार प्रशासन, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का स्पष्ट आदेश दिया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अश्लील, आपत्तिजनक या दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत अन्य भाषाओं के गाने बजाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश का पालन न करने पर सख्ती

सम्राट चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों को जेल भी भेजा जा सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि सार्वजनिक परिवहन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए और शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए।

समाज पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता

सरकार का मानना है कि अश्लील गानों से समाज, खासकर युवाओं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब देखना होगा कि इस नए आदेश का बिहार में कितना असर दिखता है और जमीनी स्तर पर इसका पालन किस हद तक हो पाता है।


अश्लील गानों पर सख्त हुआ बिहार प्रशासन, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…