एससी-एसटी युवाओं के लिए मुफ्त ड्राइविंग ट्रेनिंग.. हल्के और भारी वाहन चलाने का मौका, रहने-खाने की भी फ्री सुविधा

पटना।अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को अब रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार महादलित विकास मिशन, एससी-एसटी कल्याण विभाग के तहत निशुल्क चालक प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। इसके तहत युवाओं को हल्के और भारी वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण औरंगाबाद स्थित चालक प्रशिक्षण-सह-यातायात शोध संस्थान में दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को ऐसा कौशल देना है, जिससे वे निजी कंपनियों और सरकारी सेवाओं में ड्राइवर बनकर रोजगार पा सकें।


कौन कर सकता है आवेदन?

  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
  • एलएमवी (Light Motor Vehicle) के लिए
    • योग्यता: मैट्रिक पास या एलएमवी लर्निंग लाइसेंस
  • एचएमवी (Heavy Motor Vehicle) के लिए
    • योग्यता: मैट्रिक पास
    • कम से कम 1 साल पुराना एलएमवी स्थायी लाइसेंस
    • एचएमवी का लर्नर लाइसेंस अनिवार्य

कितने दिन का होगा प्रशिक्षण?

कोर्स अवधि
एलएमवी 21 दिन
एचएमवी 30 दिन

पूरी तरह फ्री सुविधा

इस योजना में चयनित अभ्यर्थियों को—

  • प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क
  • भोजन और आवासन की व्यवस्था भी मुफ्त

अब तक 200 से अधिक युवक-युवतियां इस योजना से प्रशिक्षण लेकर लाभान्वित हो चुके हैं।


आवेदन की अंतिम तिथि

28 फरवरी 2026


ऐसे करें आवेदन

  1. बिहार के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  2. चयन योग्यता और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा।
  3. ऑनलाइन आवेदन करें:
    👉 www.bmvm.bihar.gov.in
  4. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें—
    • प्रशिक्षण केंद्र: 9264456639
    • टोल फ्री नंबर: 1800 345 6345

 

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading