टी20 वर्ल्ड कप 2026: क्या बदल जाएगा पाकिस्तान का बायकॉट फैसला? PCB चीफ मोहसिन नकवी ले सकते हैं यू-टर्न

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले को लेकर जारी विवाद में नया मोड़ आ सकता है। पहले पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बायकॉट का एलान किया था, लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी इस फैसले को बदल सकते हैं।

बांग्लादेश चुनाव के बाद बदल सकता है रुख

बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं और इसके बाद भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर नया फैसला सामने आ सकता है। न्यूज एजेंसी PTI और बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव खत्म होते ही मोहसिन नकवी 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए हामी भर सकते हैं।

PTI के एक सूत्र के मुताबिक,
“नकवी क्रिकेट प्रशासक से ज्यादा राजनेता हैं। उन्हें राष्ट्रीय टीम से उतना फर्क नहीं पड़ता, वह फिलहाल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। मैच में दो दिन रह जाएंगे और उसके बाद हालात बदल सकते हैं। उन्हें पता है कि बायकॉट का अंजाम पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं होगा।”

PCB को हो सकता है भारी नुकसान

अगर पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलती है तो PCB को बड़ा आर्थिक और खेल संबंधी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने संकेत दिए हैं कि बायकॉट की स्थिति में पाकिस्तान पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार—

  • पाकिस्तान को ICC से मिलने वाली आर्थिक हिस्सेदारी में कटौती हो सकती है
  • PSL के लिए विदेशी खिलाड़ियों को NOC मिलने में दिक्कत आ सकती है
  • भविष्य के ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर प्रतिबंध का खतरा
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग-थलग पड़ने की आशंका

सूत्रों का कहना है कि ICC के भीतर पाकिस्तान के इस फैसले को किसी भी बोर्ड का समर्थन नहीं मिल रहा है। ICC चाहता है कि PCB से बातचीत कर किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा जाए।

अभी बाकी है उम्मीद

फिलहाल मैच के आयोजन में कुछ दिन बाकी हैं और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आखिरी समय में पाकिस्तान अपना रुख बदल सकता है और क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला देखने को मिल सकता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…