“भारत सबसे खतरनाक टीम, लेकिन ओस बिगाड़ सकती है खेल” – टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर धोनी की बड़ी राय

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की संभावनाओं पर खुलकर बात की है। धोनी ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टूर्नामेंट की सबसे पूरी और खतरनाक टीमों में से एक बताया, लेकिन साथ ही ओस (Dew) को ऐसा फैक्टर माना जो मैच का रुख पलट सकता है।

‘ये सबसे खतरनाक टीमों में से एक है’ – धोनी

जब धोनी से पूछा गया कि क्या भारत अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब डिफेंड कर सकता है, तो उन्होंने भरोसे भरे अंदाज में कहा—
“ये सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, टीम के पास सब कुछ है। एक अच्छी टीम में जो चाहिए, वो सारी चीजें इस टीम में मौजूद हैं।”

धोनी का मानना है कि इस भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत अनुभव और रोल की क्लैरिटी है।
उन्होंने कहा,
“इस फॉर्मेट में अनुभव बहुत मायने रखता है। इन खिलाड़ियों ने दबाव में खूब क्रिकेट खेला है। टीम में हर खिलाड़ी अपने रोल को अच्छे से समझता है और लंबे समय से उसी भूमिका में खेल रहा है।”

“टीम इंडिया के पास सबकुछ मौजूद”

एक पब्लिक इवेंट में धोनी ने कहा कि भारत के पास पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सफलतापूर्वक डिफेंड करने की पूरी क्षमता है।
हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि—
“सिर्फ स्किल काफी नहीं होगी, कंडीशंस को मैनेज करना भी उतना ही जरूरी होगा।”

धोनी को सबसे ज्यादा डर किससे लगता है?

धोनी ने साफ कहा कि टी20 क्रिकेट में उन्हें सबसे ज्यादा डर ओस से लगता है।
उन्होंने कहा—
“मुझे ओस से नफरत है। ओस कई चीजें बदल देती है। टॉस अचानक बहुत अहम हो जाता है और मैच का पूरा समीकरण पलट सकता है।”

उनका मानना है कि अगर हालात न्यूट्रल रहें तो भारत ज्यादातर मुकाबलों में बाजी मारेगा—
“अगर हम टॉप टीमों के साथ 10 मैच खेलें और कंडीशन बराबर रहे, तो अधिकतर बार भारत ही विजेता बनकर निकलेगा।”

क्या इतिहास रचेगी टीम इंडिया?

धोनी के इस बयान से साफ है कि उन्हें सूर्यकुमार यादव की टीम पर पूरा भरोसा है। अनुभव, गहराई और मैच विनर खिलाड़ियों से भरी यह टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अब देखना होगा कि भारतीय टीम मैदान पर धोनी के भरोसे को कितना सही साबित कर पाती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…