डिजिटल युग में डाक विभाग की बड़ी छलांग, भागलपुर से चलेगी चलंत पासपोर्ट वैन

भागलपुर।डाक विभाग अब कागजों की फाइलों से निकलकर पूरी तरह डिजिटल सिस्टम की ओर बढ़ रहा है। बिहार के ईस्टर्न ज़ोन में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे सरकारी कामकाज तेज, पारदर्शी और जवाबदेह होगा। इस डिजिटल बदलाव की शुरुआत भागलपुर से होने जा रही है।

ईस्टर्न ज़ोन के पोस्ट मास्टर जनरल मनोज कुमार ने बताया कि उनके ज़ोन के एक दर्जन से अधिक जिलों के डाक मुख्यालयों को ई-ऑफिस से जोड़ा जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया फरवरी के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।

अब फाइलें नहीं, डिजिटल सिस्टम से होगा काम

ई-ऑफिस लागू होने के बाद सभी पत्राचार, फाइल मूवमेंट और अनुमोदन ऑनलाइन होंगे। इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी, देरी कम होगी और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

मनोज कुमार के मुताबिक,
“अब डाक विभाग भी आधुनिक तकनीक से लैस होकर लोगों को तेज और बेहतर सेवाएं देने के लिए तैयार है।”

भागलपुर से शुरू होगी चलंत पासपोर्ट वैन सेवा

डाक विभाग एक और बड़ी सुविधा देने जा रहा है। भागलपुर से मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शुरू की जाएगी। यह वैन कॉलेज, संस्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

हाल ही में भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में जेन-जी पोस्ट ऑफिस की शुरुआत की गई है। छात्रों की जरूरतों को देखते हुए अब उसी परिसर में मोबाइल पासपोर्ट वैन से आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

छात्रों और आम लोगों को बड़ा फायदा

इस सुविधा से अब लोगों को दूर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

डाक विभाग का यह कदम भागलपुर को डिजिटल सेवाओं का नया केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत माना जा रहा है।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading