‘बजट जनता के लिए नहीं, पूंजीपतियों के लिए बना’-पूर्व विधायक अजीत शर्मा का हमला, कहा– किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग को कुछ नहीं मिला

भागलपुर।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को लेकर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने बजट को “जनता के लिए पूरी तरह निराशाजनक और उम्मीदों के विपरीत” बताते हुए कहा कि इसमें किसानों, युवाओं और निम्न-मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आम लोगों की जरूरतों की अनदेखी कर केवल कुछ पूंजीपति साथियों को ध्यान में रखकर यह बजट तैयार किया है। शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर युवाओं को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।


“बिहार का नाम लेकर वोट मांगे, बजट में भूल गए”

अजीत शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष बिहार चुनाव के दौरान केंद्र सरकार और उसके मंत्रियों ने बार-बार बिहार का नाम लेकर बड़े वादे किए थे, लेकिन पिछले बजट में भी राज्य को कुछ नहीं मिला और इस बार तो बजट भाषण में बिहार का जिक्र तक नहीं किया गया।


“मध्यम वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा”

पूर्व विधायक ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा की बढ़ती लागत से जूझ रहा देश का मध्यम वर्ग इस बजट से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।


उन्होंने अंत में कहा कि यह बजट आम आदमी की समस्याओं का समाधान नहीं करता, बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं को उजागर करता है, जो जनता से ज्यादा चंद पूंजीपतियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली विधानसभा के बाहर लोकतंत्र सेनानियों का सांकेतिक उपवास, 10 हजार से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर पुलिस का दोहरा संदेश: अनुशासनहीन जवान पर कार्रवाई, विश्व पर्यावरण दिवस पर 3000 पौधारोपण का अभियान

    Share Add as a preferred…