जमीन विवाद की जांच में युवक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, महिला दरोगा सस्पेंड

वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में, बिहटा थाना की दरोगा पर गिरी गाज

पटना।जमीन विवाद की जांच के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना बिहटा थाना में पदस्थापित महिला दरोगा को भारी पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता भारती को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो फुटेज की जांच और प्रारंभिक पड़ताल में महिला दरोगा का आचरण पुलिस के अनुशासन और सेवा मानकों के विपरीत पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

वीडियो में दिखी पुलिस की अमर्यादित हरकत
बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। महिला दरोगा श्वेता भारती भूमि विवाद की जांच के लिए अपनी टीम के साथ बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर सूर्यमंदिर के पास पहुंची थीं। इसी दौरान विवाद में उलझे प्रवीण कुमार नामक युवक को उन्होंने कथित तौर पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: पुलिस
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान सिखाया जाता है कि वे संयम, सौम्यता और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी हाल में आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। यही कारण है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद महिला दरोगा को निलंबित किया गया है।

वायरल वीडियो के बाद उठा सवाल
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाले अगर खुद ही कानून तोड़ेंगे तो आम जनता का भरोसा कमजोर होगा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी यदि कोई पुलिसकर्मी नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अब नहीं चलेगा ‘तारीख पर तारीख’ का खेल: हाईटेक फॉरेंसिक तकनीक से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    खाकी पर उठे सवाल: मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID को सौंपी गई जांच

    Share Add as a preferred…

    Continue reading