पीएम-किसान योजना की प्रगति की डीडीसी ने की समीक्षा.. ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण जल्द पूरा करने के निर्देश

भागलपुर। उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में योजना से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। समीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी पात्र किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

प्रखंड और पंचायत स्तर पर समीक्षा
बैठक में प्रखंडवार और पंचायत स्तर पर ई-केवाईसी और पंजीकरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि जिन किसानों का ई-केवाईसी या पंजीकरण लंबित है, उन्हें चिन्हित कर शीघ्र सहायता दी जाए और कार्य को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।

लापरवाही पर नहीं होगी सहनशीलता
डीसी ने स्पष्ट किया कि पीएम-किसान केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, समयबद्धता और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

किसानों को जागरूक करने पर जोर
आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्रीय भ्रमण कर किसानों को योजना के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading