भागलपुर : जनता दर्शन में 75 लोगों ने रखी समस्याएं.. उप विकास आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भागलपुर। 30 जनवरी 2026 को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, भागलपुर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान कुल 75 फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनता दर्शन में आई शिकायतें मुख्य रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, भूमि विवाद, मनरेगा व रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी थीं।

समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की शीघ्र जांच कर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही फरियादियों को उनके मामलों की स्थिति से अवगत कराना भी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

सीधा संवाद का माध्यम
उप विकास आयुक्त ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    सहरसा में कलयुगी बेटों का खूनी खेल: जेल में बंद बेटे ने दी पिता की 4 लाख की सुपारी; शूटर और बड़ा भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading