बिहार के अंकुर वर्मा ने यूपीएससी में हासिल की सफलता, NSI में लेक्चरर पद पर चयन

बिहार के बगहा निवासी अंकुर वर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंकुर का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (NSI) में लेक्चरर पद के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

परिवार में जश्न का माहौल

अंकुर वर्मा मूल रूप से बगहा के बड़गांव निवासी हैं। वे रिटायर्ड IES (Indian Engineering Services) अधिकारी अनिल कुमार वर्मा के छोटे पुत्र हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता, परिजन और गांव वालों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

शुगर इंजीनियरिंग में रहे टॉपर

अंकुर की प्रारंभिक शिक्षा समस्तीपुर के होली मिशन हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की। आगे चलकर उन्होंने नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट से शुगर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जहां वे अपने बैच के टॉपर रहे।
उन्हें इस उपलब्धि के लिए 12 जनवरी 2024 को गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया था।

नौकरी के साथ की यूपीएससी की तैयारी

पढ़ाई के दौरान ही अंकुर को डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, शुगर एंड डिस्टिलरी (हरियावां, हरदोई, यूपी) में सीनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी मिली। वे पिछले पांच वर्षों से वहीं कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी।

जब NSI में लेक्चरर पद के लिए वैकेंसी निकली और परीक्षा यूपीएससी के माध्यम से आयोजित हुई, तब अंकुर ने इसमें भाग लिया और सफलता हासिल की।

कड़ी प्रतिस्पर्धा में मिली सफलता

अंकुर वर्मा ने बताया—
“लेक्चरर के एक पद के लिए बहाली निकली थी। करीब 60 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 12 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। उन 12 में मेरा चयन हो गया। यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है।”

पहले भी दी थी IES परीक्षा

अंकुर ने इससे पहले IES परीक्षा दो बार दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे।

सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को

चयन के बाद अंकुर वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…