भागलपुर के हबीबपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार और गांजा के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

भागलपुर।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार, मादक पदार्थ और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हबीबपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 28 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बद्रेआलमपुर, मोअज्जमचक इलाके में छापेमारी कर एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़े अपराध की साजिश रच रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त

मो. इरफान उर्फ बुद्धि
पिता – स्व. कमाल
निवासी – मौलाना चक, थाना मोजाहिदपुर, जिला भागलपुर

बरामद सामान

  • 01 देशी कट्टा
  • 01 देशी पिस्टल
  • 05 जिंदा कारतूस
  • 01 मैग्जीन
  • 01 मोबाइल
  • 02 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • 8.210 किलोग्राम गांजा

कार्रवाई कैसे हुई

गुप्त सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, नगर एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने सूचना का सत्यापन करते हुए बद्रेआलमपुर, मोअज्जमचक में छापेमारी कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक इतिहास

  • मोजाहिदपुर थाना कांड संख्या 129/21 (आर्म्स एक्ट)

छापामारी टीम

  • पु.नि. पंकज कुमार राउत – थानाध्यक्ष, हबीबपुर
  • पु.अ.नि. सुमन कुमार राय
  • पीटीसी/1512 राजीव कुमार
  • सिपाही/282 शंकर मांझी
  • सिपाही/1525 उदय कुमार मेहता
  • महिला सिपाही/1756 श्वेता कुमारी
  • गृह रक्षक/360068 प्रशांत कुमार

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिले में इस तरह की सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…