भागलपुर : मोजाहिदपुर उल्टा पुल से जरलाही रोड तक बनेगा पीसीसी पथ और नाला, 2.29 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

भागलपुर।नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या–40 के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मोजाहिदपुर उल्टा पुल से पाकीज़ा चौक होते हुए जरलाही रोड तक अब पीसीसी सड़क और नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

भागलपुर : मोजाहिदपुर उल्टा पुल से जरलाही रोड तक बनेगा पीसीसी पथ और नाला, 2.29 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

2.29 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना को मंजूरी दी गई है। परियोजना की कुल लागत 2 करोड़ 29 लाख 47 हजार 700 रुपये निर्धारित की गई है।

बुडको को मिली जिम्मेदारी

इस योजना का क्रियान्वयन बुडको (BUIDCO), भागलपुर द्वारा किया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिया है कि पूरा कार्य ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शिता के साथ कराया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की गाइडलाइन और शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इलाके को मिलेगी बड़ी राहत

इस सड़क और नाला निर्माण के बाद—

  • क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी
  • बरसात में होने वाली जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी
  • स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा और सुरक्षा दोनों मिलेगी

नगर निगम क्षेत्र के इस घनी आबादी वाले इलाके में यह योजना विकास की नई रफ्तार लेकर आएगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान साबित होगी।

  • ये भी पढ़े..

    शिवहर में DRI की बड़ी कार्रवाई, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भोला झा के पैतृक आवास पर छापेमारी

    Share Add as a preferred…

    शादी की तैयारियों के बीच उजड़ गया परिवार का सपना, मुजफ्फरपुर अग्निकांड में गई शशांक की जान

    Share Add as a preferred…