भागलपुर व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा होगी और सख्त

एसएसपी ने खुद किया निरीक्षण

भागलपुर।भागलपुर व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय न्यायालय द्वारा कोर्ट परिसर के भीतर सुरक्षा को लेकर आशंका जताए जाने के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने मंगलवार (28 जनवरी 2026) को स्वयं कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कोर्ट परिसर के अंदर और आसपास तैनात सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा और वहां आने वाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्ट परिसर के भीतर और आसपास अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी, ताकि न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम नागरिक स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित और आश्वस्त महसूस कर सकें।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…