पटना-हावड़ा मेन रेल लाइन पर बड़ा हादसा टला, गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस की ट्रक से जोरदार टक्कर

पूर्व रेलवे के हावड़ा–दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आसनसोल रेलखंड में कुमड़ाबाद रोहिणी और शंकरपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेल गुमटी संख्या 27 पर 13510 डाउन गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि नावाडीह गुमटी पर जाम लगा होने के कारण फाटक समय पर बंद नहीं हो सका और इसी दौरान एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर आ गया। उसी समय जसीडीह स्टेशन से खुलकर मधुपुर की ओर जा रही 13510 डाउन गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन फाटक के पास पहुंची।

इमरजेंसी ब्रेक के बावजूद टक्कर

लोको पायलट ने सिटी बजाते हुए ट्रेन को रोकने की कोशिश की और इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक ट्रेन ट्रक से टकरा चुकी थी। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

डाउन लाइन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

टक्कर के बाद ट्रक घटनास्थल पर ही फंस गया और ट्रेन के इंजन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारण डाउन लाइन पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे कई ट्रेनें रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी कर दी गईं। हालांकि अप लाइन को चालू कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारी मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रक को हटाने और ट्रैक को जल्द बहाल करने का काम जारी है। रेलवे प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

  • Related Posts

    एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण! सोशल मीडिया पर फैली ‘भ्रामक’ खबरों का पर्दाफाश; जानिए क्या है रिफिल की असली समय-सीमा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मरीन ड्राइव पर रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर में चालक की मौत, इलाके में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading